{"_id":"56dc24d34f1c1ba3358b48f3","slug":"rape-and-dowry-case-against-husband-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया कुकर्म का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया कुकर्म का केस
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की एक महिला ने पति के खिलाफ कुकर्म करने और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक उसका विवाह गांव रूरा, कानपुर (यूपी) में रहने वाले युवक से मार्च 2004 में हुआ था। आरोप है कि पति शराब का आदी है और कोई काम नहीं करता है।
विज्ञापन
शराब खरीदने के लिए उस पर ससुराल से धन लाने का दबाव डालता है, मना करने पर मारपीट करता है। आरोप है कि पिछले पांच साल से पति शराब पीने के बाद उसे अप्राकृतिक संबंध बनाने पर मजबूर करता है।
विज्ञापन
मजबूर होकर कुछ दिन पहले ही वह मायके लौट आई है। एसएचओ महिला थाना आशारानी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।