फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ransom money asked from rikshawwalah for kidnapping his son

रिक्शेवाले के बच्चे को अगवा कर मांगी 50 हजार की फिरौती

Sun, 04 Sep 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 04 Sep 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
ransom money asked from rikshawwalah for kidnapping his son

युवती को पनाह देने से गुस्साए एक रिक्शे वाले ने संरक्षण देने वाली महिला के सात साल के बच्चे को अगवा कर लिया। छोड़ने की एवज में 50 हजार रुपये मांग रहा आरोपी बच्चे को लेकर बिहार भाग गया।

विज्ञापन


शिकायत मिलते ही सक्रिय हुई डबुआ चौकी पुलिस की सूझबूझ से जीआरपी और आरपीएफ ने इलाहाबाद के पास बच्चे को बरामद कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी और बच्चे को लेकर रविवार सुबह लौटेगी।
विज्ञापन


मूल रूप से दोसाना (नेपाल) की बबीता देवी डबुआ कॉलोनी में अपने सात वर्षीय बेटे अंशु के साथ रहती है। घर के पास ही उनकी सहेली रूबी भी किराये के मकान में रहती है। रूबी की दोस्ती राजकुमार नाम के रिक्शा चालक से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1 सितंबर को किसी बात पर रूबी और राजकुमार में किसी बात पर लड़ाई हो गई थी। राजकुमार के डर से रूबी एक रात रुकने के लिए बबिता के यहां आई थी। रात करीब दो बजे राजकुमार ने फोन कर रूबी को धमकी दी कि यदि वह अपने घर वापस नहीं लौटी, तो वह उसके चार साल के बच्चे को उठा ले जाएगा।

बबीता ने बच्चे को ले जाते देखा था

ransom money asked from rikshawwalah for kidnapping his son
अपहरण

धमकी सुनकर घबराई रूबी ने सहेली बबिता को यह बात बताई। रूबी के बच्चे को लेने के लिए दोनों रात में ही उसके घर गए। बबीता अपने सात साल के बेटे अंशु को घर पर सोता हुआ छोड़ गई थी। रूबी के घर पर सब ठीक मिला। दोनों वापस लौटीं तो अंशु गायब था।

बबीता के मुताबिक, उसने रिक्शा चालक राजकुमार को बेटे को ले जाते हुए देखा। सुबह राजकुमार ने फोन कर बच्चे को छोड़ने की एवज में 50 हजार रुपये की मांग की। दोनों ने डबुआ चौकी इंचार्ज एसआई संदीप को बच्चे के अगवा होने की जानकारी दी।

तुरंत शुरू किया पीछा
एसआई संदीप ने राजकुमार के फोन की लोकेशन ली, तो वह कनॉट प्लेस आई, तुरंत ही टीम कनॉट प्लेस रवाना हुई। वहां राजकुमार की लोकेशन आनंद विहार रेलवे स्टेशन आई। दोपहर ढाई बजे टीम स्टेशन पहुंची। टीम ट्रेनों की तलाशी ले रही थी कि विक्रमशिला एक्सप्रेस छूट गई। इस बार राजकुमार की लोकेशन गाजियाबाद आई। चौकी इंचार्ज ने आला अधिकारियों के साथ जीआरपी और आरपीएफ को भी सूचित किया। रात करीब एक बजे आरपीएफ ने राजकुमार और अंशु को विक्रमशिला एक्सप्रेस में खोज निकाला। तब तक ट्रेन इलाहाबाद पहुंच चुकी थी। दोनों को इलाहाबाद स्टेशन पर उतार लिया गया। एसआई संदीप ने बताया कि बच्चे की सुपुर्दगी कोर्ट से ली जा रही है। आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed