{"_id":"c5159397c58009aabcedba147da1f2a7","slug":"railway-getman-hit-the-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे गेटमैन को मारा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे गेटमैन को मारा चाकू
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 17 May 2014 02:17 PM IST
विज्ञापन
रेलवे गेटमैन को बृहस्पतिवार रात अज्ञात बदमाश ने लूट के इरादे से चाकू मारकर घायल कर दिया। मोबाइल पर रेलवे कर्मचारी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। घायल कर्मचारी को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया। रेलवे अधिकारियों ने घटना की तहरीर पुलिस थाने में दे दी है।
विज्ञापन
आरपीएफ के मुताबिक रेलवे फाटक सी 7 पर तैनात गेटमैन विजय कुमार ड्यूटी खत्म होने के बाद अपना चार्ज ईश्वर को देकर अपने घर की ओर रवाना हुए। फाटक से 150 मीटर दूर पर एक बदमाश ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
बदमाश ने विजय से मोबाइल फोन और पैसे छीनने की कोशिश की। इसी बीच बदमाश ने विजय पर चाकू से कई वार किए और उन्हें घायल कर भाग गया। रेलवे कर्मचारियों ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन