{"_id":"57f7921e4f1c1be74a26fb20","slug":"protest-in-women-lawyer-molesting-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वकील से छेड़छाड मामले में गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला वकील से छेड़छाड मामले में गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
molestation
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत में एक महिला वकील के साथ बृहस्पतिवार को मारपीट एवं छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तारी होने पर हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के परिजनों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के पास सोहना रोड पर जाम लगाते हुए गिरफ्तारी का जमकर विरोध किया।
परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला वकील ने विरोधी पक्ष को रोकने और ओमप्रकाश को फंसाने के लिए अपनी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
बता दें कि फर्जी वोट मामले में अदालत में चल रही सुनवाई के बाद बचाव पक्ष की वकील मीनाक्षी और चायिकाकर्ता ओमप्रकाश के बीच कुछ विवाद हो गया था।
इस मामले में मीनाक्षी की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई थी। जिस पर पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम ही ओमप्रकाश व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी को लेकर परिजनों को गुस्सा भड़क गया और वह शुक्रवार सुबह अन्य लोगों को साथ लेकर सोहना रोड स्थित सचिवालय चौक पर जमा हो गए।
ओमप्रकाश के परिजनों का आरोप है कि इस विवाद के बाद मीनाक्षी कटारिया ने ओमप्रकाश को फंसाने के लिए खुद ही अपने कपड़े फाड़ कर दोष ओमप्रकाश के सिर पर मढ़ दिया।
विज्ञापन
जाम लगा रहे लोगों को पुलिस ने रोड से हटाने के प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और गिरफ्तारी के विरोध में जमकर नारेबाजी करते रहे।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सोहना रोड पर प्रदर्शन किए जाने की वजह से राजीव चौक से सिद्धेश्वर चौक के बीच जाम लग गया।
विज्ञापन
वहीं बड़ी संख्या में वाहन लघु सचिवालय की ओर से भी इस जाम में फंस गए। सुबह करीब घंटे तक चले इस प्रदर्शन की वजह से हजारों वाहन जाम में फंसकर रह गए।
हालांकि मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। लेकिन घंटे भर बाद किसी तरह प्रदर्शनकारियों को शांत कराकर सड़क से हटाया जा सका।