फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Property dealer shot dead wife

प्रापर्टी डीलर की पत्नी की गोली मारकर हत्या

Sat, 10 May 2014 01:17 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
अमर उजाला, इंदिरापुरम Updated Sat, 10 May 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
Property dealer shot dead wife

न्यायखंड-3 में शुक्रवार देर शाम प्रापर्टी डीलर अजय झा की पत्नी रूपम झा (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली रूपम की कनपटी से सटाकर मारी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


फ्लैट संख्या 548 बी न्यायखंड-3 में अजय पत्नी रूपम और दो बच्चों के साथ किराए पर रहते हैं। शाम सात बजे रूपम घर के पास ही बाजार गई थीं। वहां से सब्जी और ब्रेड लेकर 8.30 पर घर लौट रही थीं। सुनसान व अंधेरी गली से गुजरने के दौरान हत्यारे ने रूपम की कनपटी से सटाकर गोली मार दी।
विज्ञापन


फायर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने रूपम की पहचान करके अजय को जानकारी दी। इसके बाद रूपम को पुष्पांजलि अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर एसपी सिटी और सीओ इंदिरापुरम पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय ने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले इंदिरापुरम में अंतरिक्ष अपार्टमेंट के पास एक प्लॉट खरीदा है, हालांकि उस पर भी किसी तरह का विवाद नहीं है। सीओ इंदिरापुरम ने बताया कि रूपम का फोन और सामान वहीं पड़ा मिला है।

हत्या का ही था मकसद
रूपम हर शुक्रवार को सब्जी खरीदने जाती थी। घर लौटते वक्त पति से फोन पर बात भी की। उसके फोन का लास्ट डायल अजय झा को ही था। पुलिस जांच कर रही है कि रूपम ने घर लौटने के लिए अंधेरे वाला रास्ता ही क्यों चुना जबकि इस रास्ते से घर की दूरी ज्यादा है।

रूपम से लूटपाट नहीं हुई, आभूषण व फोन ऐसे में रूपम को मारना ही मकसद था। घटना स्थल पर बाइक या किसी गाड़ी की आवाज सुनी नहीं गई, ऐसे में हत्यारा के पैदल ही भागा है।


मदर्स डे से पहले उठा मां का साया -बेटे प्रिंस और बेटी दिव्या के सिर से मदर्स डे से दो दिन पहले ही मां का साया उठ गया। प्रिंस तीसरी और दिव्या पांचवीं कक्षा में पढ़ती हैं। दोनों बच्चों को मां की मौत का पता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed