{"_id":"5a215f504f1c1b74698bf350","slug":"property-dealer-shot-dead-by-his-client-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पटना से दिल्ली बुलाकर प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, हत्या की ये थी वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटना से दिल्ली बुलाकर प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, हत्या की ये थी वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
praveen vishwakarma
- फोटो : अमर उजाला
पटना (बिहार) के एक प्रॉपर्टी डीलर प्रवीण विश्वकर्मा को दिल्ली बुलाकर उनको गोली मार दी गई। हत्यारोपी उन्हें मृत समझकर बेहोशी की हालत में फरीदाबाद में सूरजकुंड-पाली रोड के पास झाड़ियों में फेंककर भाग गए थे।
विज्ञापन
होश आने पर घायल अवस्था में प्रवीण ने अपने घर फोन कर घटना की सूचना दी। परिजनों के अलावा खुद प्रवीण ने पुलिस को अपने साथ हुई घटना की सूचना दी थी, मगर पुलिस ने उस पर गौर नहीं किया।
विज्ञापन
परिजन जब तक पुलिस को लेकर उनको ढूंढते हुए पहुंचे, तब तक मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल में भिजवाया है। मृतक प्रवीण के परिजनों का आरोप है कि पटना के ही वरुण सिंह ने उनकी हत्या करवाई है।
विज्ञापन
प्रवीण ने वरुण की पटना में जमीन बिकवाई थी और बयाने के तौर पर डेढ़ करोड़ रुपये भी दिलवा दिए थे। मगर जब रजिस्ट्री का वक्त आया, तो वरुण की नियत खराब हो गई। वह न तो रुपये वापस कर रहा था और न ही रजिस्ट्री करवा रहा था। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
Trending Videos
जिसकी जमीन का सौदा करवाया उसी ने उतारा मौत के घाट
praveen vishwakarma
- फोटो : अमर उजाला
प्रवीण के रिश्तेदार रंजीत सिंह ने बताया कि प्रवीण विश्वकर्मा प्रॉपर्टी डीलर थे। प्रवीण ने कुछ माह पहले पटना निवासी वरुण सिंह नाम के व्यक्ति की जमीन का सौदा करवाया था। उसके बदले वरुण सिंह को डेढ़ करोड़ रुपये भुगतान किए गए थे।
मगर अब वह प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करा रहा था। प्रवीण उससे लगातार रुपये वापस करने या रजिस्ट्री कराने के लिए दबाव डाल रहा था। 29 नवंबर की शाम वरुण ने प्रवीण को पेमेंट करने के बहाने दिल्ली बुलाया। उसकी जहाज की टिकट भी कराकर दी।
दिल्ली एयरपोर्ट पर चार-पांच युवकों ने उसे गाड़ी में बिठा लिया। इसके बाद वे उसे फरीदाबाद की तरफ ले आए। गाड़ी में ही उसके साथ मारपीट की गई। उसके पैर तोड़ दिए गए। पसलियों में दो गोलियां मारकर उसे अधमरी हालत में सूरजकुंड-पाली रोड पर फेंककर भाग गए।
उसका फोन चालू था। 30 नवंबर की तड़के उसने पटना में अपनी पत्नी संगीता को फोन करके सारी घटना के बारे में बताया। परिजनों ने फरीदाबाद पुलिस से संपर्क साधा। 11 बजे के बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। 30 नवंबर की देर शाम पुलिस ने उसका शव बरामद किया।
थाने के अलावा क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -पंकज सिंह, निरीक्षक प्रभारी, थाना सूरजकुंड