फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Property dealer shot, crooks arrests

गोली चलाकर भाग रहे बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ा

Mon, 10 Mar 2014 07:54 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Mar 2014 07:54 PM IST
विज्ञापन

दिल्ली के अलीपुर इलाके में रविवार दोपहर एक बदमाश ने कार सवार प्रॉपर्टी डीलर पर गोली चला दी। गोली कार पर लगी। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आल्टो कार सवार बदमाश को पुलिस ने दो किलोमीटर तक पीछा कर दबोच लिया।

विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश की पहचान रामजानपुर निवासी विनोद के रूप में हुई है। वह इलाके का घोषित बदमाश है। आरोपी का प्रॉपर्टी डीलर से पुरानी रंजिश चल रही है।

पुलिस के अनुसार पवन सपरिवार अलीपुर के मोहम्मदपुर गांव में रहता है। वह प्रॉपर्टी डीलिंग करता है। रविवार दोपहर पवन एसेंट कार से जा रहा था। इसी दौरान आल्टो कार सवार बदमाश विनोद उसके बराबर में गाड़ी लाकर उसपर गोली चला दी।
विज्ञापन


पढ़ें: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की घर में हत्या


गोली कार में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर गश्त कर रहे पुलिसकर्मी हरकत में आए और पुलिस की टीम ने विनोद की कार का पीछा करना शुरू कर दिया।

अपने पीछे पुलिस को आता देख विनोद कार को काफी तेज रफ्तार से भागने लगा। कार को भागने के दौरान उसने दो वाहनों को टक्कर मार दी। विनोद अपनी कार को एनएच एक पर ले गया और तेजी से भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन पुलिस ने दो किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसे दबोच लिया। पुलिस ने कार और एक पिस्टल के अलावा छह कारतूस बरामद कर लिया।

पढ़ें: पॉर्किंग विवाद में दिल्ली के लॉ स्टूडेंट की हत्या


प्रॉपर्टी डीलर पवन की शिकायत पर अलीपुर थाने की पुलिस ने विनोद के खिलाफ हत्या का प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि विनोद पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह इलाके का घोषित बदमाश है। पूछताछ में विनोद ने बताया कि उसका पवन से पुरानी रंजिश है, जिसकी वजह से उसने उसपर गोली चलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed