फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Property Dealer killed in Delhi

NH 24 पर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Tue, 22 Jul 2014 02:26 PM IST
Updated Tue, 22 Jul 2014 02:26 PM IST
विज्ञापन
Property Dealer killed in Delhi

दिल्ली के गाजीपुर इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 24 पर सोमवार रात एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्जकर दो लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर का निवासी विनोद (24) की लाश उसी स्विफ्ट कार में एनएच-24 के गाजीपुर टोल टैक्स के पास मिली। उसको गोली मारी गई थी।
विज्ञापन


शुरुआत में पुलिस को किसी ने कार के एक्सीडेंट की सूचना दी थी। लेकिन मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि विनोद को गोल मारी गई है। इसके बाद विनोद को लेकर पुलिस नजदीकी अस्पताल पहुंची। वहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच 24 पर लगा जाम

Property Dealer killed in Delhi

प्रॉपर्टी डीलर विनोद तब गोली मारी गई जब वह ‌गाजियाबाद स्थित शिप्रा मॉल से जिम करके लौट रहा था। वह हर शाम अपने स्विफ्ट कार से शिप्रा मॉल आता था। परिजनों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों वह थोड़ा-थोड़ा परेशान रहता था, लेकिन किसी वैसी दुश्मनी नहीं थी।

उधर, मौत के बाद गुस्साए लोगों ने एनएच 24 पर जमकर हंगामा किया। इस वजह से एनएच 24 पर लंबा जाम गया। बाद में पुलिस ने जल्द आरोपियों के गिरफ्तार कर लेने के आश्वासन पर लोगों को वहां से हटाया जा सका।

पुलिस शुरुआती जांच में इसे रंजिश का मामला बता रही है। हालांकि अभी कई अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर मामला दर्ज कर फौरी तौर पर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed