फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   property dealer dies by wrong injection

डॉक्टर ने लगाया गलत इंजेक्शन, प्रॉपटी डीलर की मौत

Thu, 01 May 2014 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 01 May 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
property dealer dies by wrong injection

एक प्रॉपर्टी डीलर की अस्पताल में मौत होने से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि कंधे में दर्ज का इलाज कराने गए प्रॉपर्टी डीलर को गलत इंजेक्शन दिया गया, जिससे उनकी वहीं मौत हो गई।

विज्ञापन


बीते शनिवार को हुई घटना के बाद परिजनों ने बुधवार को अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी।

पुलिस के अनुसार, न्यायखंड-1 निवासी प्रॉपर्टी डीलर मनोज रावत (34) को कंधे में दर्द की शिकायत होने पर पत्नी प्रभा पास के एक नर्सिंग होम ले गई थी। प्रभा ने बताया कि डॉक्टरों ने मनोज को एक इंजेक्शन दिया।
विज्ञापन


इंजेक्शन के बाद मनोज को वह घर ले जा रही थीं तभी अस्पताल में उल्टियां शुरू हो गईं। जब तक वह कुछ समझतीं मनोज गिर पड़े और दम तोड़ दिया। आरोप है कि डॉक्टरों ने कागज पर जबरन अंगूठा लगवाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज की मौत की खबर पर अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बुधवार को परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। एसएचओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा जांच के लिए भेजा जा रहा है।


उधर, अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि मरीज को सिर्फ पेन किलर का इंजेक्शन दिया गया था। साथ ही ईसीजी भी कराया गया था जो नॉर्मल था। अस्पताल की ओर से इलाज में लापरवाही नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed