निजी चैनल के संपादक को जान की धमकी, लाइव शो में किया था मंत्री का नंबर सार्वजनिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक निजी चैनल के मुख्य संपादक व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी भरे फोन कॉल भारत के अलावा कनाडा व अन्य दूसरे देशों से आ रहे हैं।
धमकी देने वाले जाने से मारने की धमकी देने के अलावा बहुत ही अभद्र भाषा का उपयोग कर रहे हैं। कुछ ही घंटों में 500 से 600 धमकी भरे फोन आ चुके हैं।
संपादक की पत्नी की शिकायत पर दक्षिण जिले की सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने व छेड़छाड़ आदि धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार शाम तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। दूसरी ओर बुधवार शाम को मामले की तफ्तीश स्पेशल सेल को सौंप दी गई।
दिल्ली के मंत्री के समर्थकों पर धमकी देने का आरोप
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार संपादक परिवार के साथ सफदरजंग एंक्लेव में रहते हैं। उनकी पत्नी ने 14 सितंबर को सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उन्हें 13 सितंबर की रात 9 बजे से धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं।
ये कॉल लोकल व इंटरनेशनल नंबरों से पीड़ित व उनके पति के प्राइवेट मोबाइल नंबर पर कॉल आ रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि उनके दो प्राइवेट नंबरों को दिल्ली सरकार के जल मंत्री कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर सार्वजनिक कर दिया है।
गौरतलब है कि चैनल के एक निजी कार्यक्रम में संपादक ने कपिल मिश्रा के नंबर को उस समय सार्वजनिक कर दिया था जब जल मंत्री ने लाइव शो के समय फोन नहीं उठाया था।
आरोप है कि ज्यादातर धमकी भरे फोन कनाडा से आ रहे हैं। पीड़ित को परिवार सहित जान से मारने की धमकी मिल रही है। कनाडा से ज्यादातर कपिल मिश्रा के समर्थक धमकी भरे फोन कर रहे हैं। उन्होंने शिकायत में कहा है कि ज्यादातर धमकी भरे कॉल को रिकार्ड कर लिया है। सफदरजंग एक्लेव थाना पुलिस ने पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।