फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   prisoner dead in faridabad jail

गुरुवार को गिरफ्तार हुआ, मंगल को हो गई मौत

Tue, 11 Mar 2014 07:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फरीदाबाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 11 Mar 2014 07:20 PM IST
विज्ञापन
prisoner dead in faridabad jail

फरीदाबाद के नीमका जेल में एक कैदी की मौत हो गई है। परिवारवालों का आरोप है कि उसकी मौत जेल में थर्ड डिग्री उपयोग करने के कारण हुई है।

विज्ञापन


कैदी चंदर (30) को पुलिस ने गुरुवार को गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके बाद उसे नीमका जेल भेज दिया गया था। आज मौत के बाद परिवारोंवालों ने जेल प्रशासन और पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसपर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया था, जिसके कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन


जबकि जेल सुपरीटेंडेंट दीपक शर्मा ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद से ही उसकी तबीयत खराब थी और मंगलवार सुबह अचानक से उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

पलवल सिटी पुलिस ने बुधवार पांच मार्च को लाइनपुरा मोहल्ले से चंदर नाम के युवक को 700 ग्राम गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी को बृृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद नीमका जेल में भेज दिया गया था।


घुमाने के बहाने दो साल की बच्ची से दुष्कर्म

मृतक के भाई रूपचंद ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जब चंदर को गिरफ्तार किया, तो वह बिल्कुल ठीक था, लेकिन जेल में पिटाई की वजह से उसकी मौत हो गई। रूपचंद ने बताया कि परिजनों ने कई बार चंदर से मिलने का प्रयास किया, लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें मिलने नहीं दिया, जबकि चंदर कोई कुख्यात कैदी नहीं था, जिससे मिलने पर रोक लगाई जाती।

कैदी के पास मोबाइल मिला
नीमका जेल में तलाशी के दौरान कैदी के पास से मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जेल उपाधीक्षक ने पुलिस को बताया कि सोमवार को तलाशी के दौरान दिल्ली के नांगलोई निवासी मनोज कुमार के पास से मोबाइल मिला। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed