फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Porn sms case reached to police.

पान वाले को एक महीने से मिल रहे हैं अश्लील SMS

Fri, 26 Sep 2014 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 26 Sep 2014 06:58 PM IST
विज्ञापन
Porn sms case reached to police.

गुड़गांव सेक्टर-4 में पान की दुकान चलाने वाले युवक को एक महीने से मोबाइल पर मिल रहे अश्लील एसएमएस का मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है जिसमें साइबर सेल की मदद से उस नंबर को खंगाला जा रहा है। पुलिस के अनुसार जल्द ही उस अज्ञात व्यक्ति को पकड़ लिया जाएगा।

मूलरुप से यूपी के मथूरा छाता गांव निवासी अशोक कुमार चौरसिया सेक्टर चार मार्केट में पान की दुकान चलाता है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि करीब 40 दिनों से उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबरों से गंदे/अश्लील संदेश मिल रहे हैं।
विज्ञापन


शुरुआत में अनदेखा करने के बाद मैसेज का सिलसिला बढ़ गया। पान वाले ने इस नंबर पर कई बार कॉल भी किया लेकिन सामने वाला शख्स फोन नहीं उठा रहा। इस संबंध में सेक्टर चार/सात पुलिस चौकी में चौरसिया की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे चौकी इंचार्ज एएसआई कुलदीप ने बताया कि अज्ञात शख्स के मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है। जिसमें उस नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं यह परेशान करने की शिकायत तो नहीं है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed