{"_id":"594bfe094f1c1bac2d8b467b","slug":"police-raid-in-hookha-bar-4-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":" हुक्का बार में पुलिस का छापा, 4 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हुक्का बार में पुलिस का छापा, 4 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 23 Jun 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
hookah bar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरापुरम पुलिस ने वैभव खंड स्थित लोटस पाउंड मार्केट में अवैध रूप से चले रहे एक हुक्का बार पर छापामार उसे सील कर दिया है। हुक्का बार को दिल्ली निवासी दो सगे भाई पिछले कुछ दिनों से चला रहे थे। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में विभिन्न फ्लेवर के तंबाकू और दो हुक्के बरामद किए हैं। पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि पुलिस ने लोटस पाउंड मार्केट के बेसमेंट में ब्लैक शुगर नाम की दुकान में छापेमारी की। दुकान के अंदर अवैध रूप से हुक्का बार चलता मिला। मौके पर दो युवक हुक्का पीते मिले। इनकी पहचान आशु सैफी निवासी शशि गार्डन मयूर विहार फेज- एक दिल्ली और लव भारद्वाज निवासी वसुंधरा सेक्टर-10 के रूप में हुई। हुक्का बार संचालक सगे भाइयों दीपक साहनी और जय साहनी निवासी श्याम नगर दिल्ली तंबाकू बेचने और पिलाने का लाइसेंस नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
मौके से दो हुक्के, दो पाइप और 550 ग्राम तंबाकू फ्लेवर बरामद किया। रिपोर्ट दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि हुक्का बार अवैध रूप से संचालित था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बार को सील कर दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर से आते थे युवा
पुलिस जांच में सामने आया है कि यहां हुक्का पीने दिल्ली-नोएडा और उसके आसपास के क्षेत्र से लोग आते थे। दुकान के बाहर काला शीशा लगा था। ग्राहकों के माध्यम से ही नए ग्राहक बुलाए जाते थे। बिना जान - पहचान वाले नए लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाता है। पुलिस जांच में यह भी आ रहा है कि नए लड़कों को बुलाया जाता था। हुक्का बार में आने वाले लोग बीएस के नाम से उसे जानते थे। इतना ही नहीं बार के नाम और पते को गूगल पर भी अपलोड किया गया था।
लोगों को पता था कि यहां चलती है डांस क्लास
आसपास के लोगों का कहना है कि उन्हें करीब एक माह से ऐसा लगता था कि बेसमेंट में जो दुकान है वहां पर डांस क्लास चलती है। डांस सीखने के लिए युवा यहां आते थे और कुछ घंटे बाद ही चले जाते थे।
पुलिस के डर से वैभव खंड में खोला था हुक्का बार
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार दोनों हुक्का बार संचालक पूर्व में दिल्ली में भी ऐसे ही अवैध तरीके से हुक्का बार चलाते थे। पकड़े जाने के डर से उन्होंने वैभव खंड में चोरी छिपे हुक्का बार चालू किया था।