{"_id":"57e02a6a4f1c1b1356a82724","slug":"police-interogate-in-ragging-case-of-defense-ministry-s-officer-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा मंत्रालय के अफसर के बेटे से रैगिंग मामले में स्कूल पहुंच पुलिस ने की पूछताछ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रक्षा मंत्रालय के अफसर के बेटे से रैगिंग मामले में स्कूल पहुंच पुलिस ने की पूछताछ
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
छात्र से कुकर्म
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्रालय में तैनात अफसर के बेटे से रैगिंग व कुकर्म के मामले में पुलिस ने पीड़ित के पूर्व स्कूल पहुंचकर भी पड़ताल की है। वहीं, सोमवार को भी पीड़ित बीटेक छात्र का गाजियाबाद के अस्पताल में मनोचिकित्सक से जांच नहीं हो पाया।
विज्ञापन
छात्र के परिजनों को दिल्ली के एम्स या मेरठ के अस्पताल में परीक्षण कराने की सलाह दी गई है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित छात्र के दिल्ली स्थित पूर्व स्कूल में भी पहुंचकर पड़ताल की है।
विज्ञापन
पुलिस ने वहां के स्टाफ से छात्र की पढ़ाई के अलावा पूर्व कक्षाओं में उसके प्रदर्शन के संबंध में भी जानकारी हासिल की है। पुलिस वहां से मिली जानकारियों को जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा मान रही है।
विज्ञापन
इधर, पीड़ित छात्र को लेकर उसके परिजन सोमवार को गाजियाबाद स्थित अस्पताल के मनोचिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। छात्र के पिता ने बताया कि उन्हें चिकित्सक ने दिल्ली के एम्स या मेरठ अस्पताल से परीक्षण कराने की सलाह दी है।
मंगलवार को पीड़ित छात्र को लेकर परिजन मेरठ जाएंगे। पुलिस रिपोर्ट दर्ज होने के पांच दिन बाद भी परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की बात कर रही है।
गाजियाबाद में नहीं हो पाया परीक्षण
गाजियाबाद में छात्र का मेडिकल परीक्षण नहीं हो पाया है। अब छात्र का मेडिकल परीक्षण मेरठ कराया जाएगा। परीक्षण के लिए छात्र को लेकर उसके परिजन मंगलवार को मेरठ जाएंगे।- अश्विनी कुमार, नॉलेज पार्क, थाना प्रभारी ।