{"_id":"a8ba22ea93f76dfc5fb503267328fb8d","slug":"police-did-not-file-case-on-attempt-of-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप का प्रयास पर पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप का प्रयास पर पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 09 Jul 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात तीन लोगों ने एक महिला के साथ गैंगरेप करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पति और जेठ के साथ मारपीट की गई। पीड़ित परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
जेवर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कस्बा में रहने वाली महिला मकान के समीप खाली पडे़ खेत में सोमवार रात शौच के लिए गई थी। वहां पहले से ही मौजूद तीन लोगों ने उसको पकड़ लिया और उसके साथ रेप करने का प्रयास किया तो महिला ने शोर मचा दिया।
शोर सुनकर घर में मौजूद पति और जेठ मौके पर पहुंच गए। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने पति और जेठ को लात घूसों से पीटा और महिला को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन
भीड़ को देखकर तीनों आरोपी फरार हो गए। पीड़ित परिजनों ने महिला के साथ गैंगरेप करने के प्रयास और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। लेकिन पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
उधर, एसपी देहात डॉ. बृजेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।