फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrested three criminals for bike lifting and loot

मौज-मस्ती के लिए चुराते थे बाइक, करते थे लूटपाट, ऐसे हुए गिरफ्तार

Fri, 01 Sep 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Sep 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
police arrested three criminals for bike lifting and loot
arresting

मजे करने व अपने महंगे शोक को पूरा करने के लिए दो युवक बाइक चोरी कर झपटमारी करने लगे। चोरी के माल का इलाके के ही एक शख्स को बेच दिया जाता था। पूर्वी जिला एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड (एएटीएस) ने गैंग के तीन सदस्य को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान गुलशन वर्मा (23), विकास उर्फ पाव (23) और खरीदार राजेंद्र (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी से चोरी व झपटमारी की 21 वारदातें सुलझाई है। इनके पास से चोरी की 11 बाइक, 10 मोबाइल फोन व कुछ अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।    
विज्ञापन

   
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने बताया कि एएटीएस की टीम को बुधवार शाम सूचना मिली थी कि त्रिलोकपुरी में चोरी का माल बेचने कुछ बदमाश आने वाले हैं। इंस्पेक्टर डीपी सिंह, एसआई मनोज कुमार, एएसआई ओमवीर, धर्मेंद्र व अन्यों की टीम ने छानबीन शुरू की। इसी दौरान विकास उर्फ पाव व गुलशन त्रिलोकपुरी में राजेंद्र के पास पहुंचे। दोनों ने कुछ मोबाइल निकालकर राजेंद्र को दिए, बदले में राजेंद्र ने दोनों का कुछ रुपये दिया। इसी दौरान पुलिस की टीम ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया।        
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के पास से झपटे गए दस मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद हुई। गुलशन व विकास ने बताया कि वह अपने शोक पूरे करने के लिए पहले बाइक चोरी करते थे। इसके बाद उससे झपटमारी की जाती थी।


दो-तीन वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक को लावारिस छोड़ दिया जाता था। आरोपियों की निशानदेही पर कुल 11 बाइक बरामद हुई। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed