फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested the fraud

दो सौ करोड़ की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Mon, 23 Dec 2013 05:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Dec 2013 05:00 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the fraud

लोगों की गाढ़ी कमाई निवेश कराने के नाम पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने दबोचा है।

विज्ञापन


आरोपी विजय दीक्षित बोलने की कला और उम्र का फायदा उठाकर बड़े ही आराम से लोगों को बेवकूफ बना देता था।

पुलिस के मुताबिक उसे 30 से अधिक मामलों में विजय तलाश थी। जबकि करीब 12 मामलों में अदालतों ने विजय को भगोड़ा घोषित कर रखा था। विजय की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार रुपये इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


एक और तहलका: संपादक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त प्रवीर रंजन ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संजय त्यागी और उनकी टीम को विजय के महिपालपुर इलाके के एक फॉर्म हाउस में छिपे होने की खबर मिली थी। जहां छापा मारकर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

पूछताछ में विजय ने बताया कि उसने सोनीपत, हरियाणा में एसबीएल सिटी के नाम से एक प्रोजेक्ट लांच करने को नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये ठग लिए और फरार हो गया।


उसने डिफेंस कालोनी इलाके में प्लॉट बनाने के नाम पर डॉ. मंजुला पाठक को करीब 90 लाख रुपए का चूना लगाया। आरोपी ने सीनियर पॉवर प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी से एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) में निवेश कराने पर हाई रिटर्न देने की बात कर करीब 1.70 करोड़ रुपये ठग लिए, उसके बाद वह फरार हो गया।

छुटकू के कारनामे जान चौंक गई पुलिस

आरोपी ने नोएडा के मॉल में दुकानें दिलवाने के नाम पर भी करोड़ों की ठगी की। लेकन बाद में लोगों को पता चला कि नोएडा आथॉरिटी ने पेमेंट न होने के कारण पूरी डील को रद्द कर दिया।

पुलिस के मुताबिक लोगों को ठगने की शिकायतें मिलने के बाद आरोपी गायब हो गया। गिरफ्तारी के बाद विजय ने खुलासा किया कि वह खुद को बिल्डर, डेवलपर और आर्थिक सलाहकार भी बताता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed