{"_id":"59049b674f1c1b1035c0ebd4","slug":"police-arrested-man-to-girl-into-prostitution-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के बहाने युवती को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला, ऐसे हुआ खुलासा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के बहाने युवती को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला, ऐसे हुआ खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 01 May 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
arresting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के गोविंदपुरी थाना इलाके में युवती से वेश्यावृत्ति करवाने और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। एनजीओ के हस्तक्षेप के बाद गोविंदपुरी थाना पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गोविंदपुरी थाना पुलिस को 25 अप्रैल को शाम करीब साढ़े छह बजे एनजीओ संबंध समिति की तरफ से सूचना मिली थी कि एक युवती (19) उनके पास आई है वह कह रही है कि लिट्टो मित्रा नाम का आरोपी वर्ष 2013 (उस समय युवती नाबालिग थी) से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है।
विज्ञापन
आरोपी उसके साथ मारपीट भी करता है। पुलिस ने युवती की मेडिकल जांच कराई, जहां दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने मारपीट, दुष्कर्म, छेड़छाड़,वेश्यावृत्ति कराने और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
गोविंदपुरी थानाध्यक्ष अरविंद शर्मा की देखरेख में बनी पुलिस टीम ने नादिया, पश्चिमी बंगाल निवासी लिट्टो मित्रा (30) को गोविंदपुरी इलाके से 28 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया।
युवती ने अपने बयान में कहा है कि वह लिट्टो मित्रा से वर्ष 2013 में ट्रेन में मिली थी। उस समय वह सियालदाह, पश्चिमी बंगाल से वापस लौट रही थी। लिट्टो मित्रा ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया और वह उसे दिल्ली ले आया।