फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrest two thieves who steals in delhi metro

मेट्रो ट्रेन में जेबतराशी करते दो बदमाश गिरफ्तार

Sat, 05 Aug 2017 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Aug 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
police arrest two thieves who steals in delhi metro
metro thieves arrest - फोटो : अमर उजाला

आईएनए मेट्रो थाना पुलिस ने मेट्रो ट्रेन में जेबतराशी करने के दौरान सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों के पास से पीड़ित का मोबाइल फोन मिला है। बदमाशों की पहचान मंगोलपुरी निवासी सागर(23) और जय सिंह(25) के रूप में हुई है। दोनों बदमाश नशे के आदी हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हवलदार भूपेंद्र सिपाही प्रदीप के साथ ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन से जोरबाग स्टेशन तक गश्त कर रहा था। हवलदार ने जोरबाग मेट्रो स्टेशन पर एक युवक को देखा जो ट्रेन में सवार नहीं हो रहा था। इसी दौरान उसे अचानक याद आया कि इस युवक को उसने चोरी के एक मामले में सीसीटीवी फुटेज में देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही युवक वहां से भागने लगा। लेकिन हवलदार ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया। पकड़े गये बदमाश की पहचान सागर के रूप में हुई। उसके पास से एक मोबाइल फोन मिला। उसने बताया कि एक सहयोगी जयसिंह के साथ मिलकर उसने वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस ने उसके निशानदेही पर सहयोगी को भी दबोच लिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने नेतृत्व में पुलिस टीम ने बदमाशों से पूछताछ की। जिसमें पता चला कि सागर पर 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं जयसिंह पर 14 मामले दर्ज हैं।

यात्री के बैग से मिले एके 47 के कारतूस, गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने एक यात्री के बैग से एके 47 रायफल के कारतूस बरामद किए हैं। जवानों ने यात्री को एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी की पहचान मुकेश आर्या के रूप में हुई है।


मुकेश अहमदाबाद जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचा। सामान की जांच के दौरान एक्सरे मशीन में जवानों को यात्री के बैग में कारतूस जैसी चीज दिखी। जवानों ने बैग की तलाशी ली, जिसमें एके 47 रायफल के कारतूस मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed