{"_id":"57dc41064f1c1bd949d48c34","slug":"police-arrest-the-man-who-murdered-his-wife-after-thrown-from-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की गिरफ्त में आया पत्नी को छत से फेंककर हत्या करने वाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की गिरफ्त में आया पत्नी को छत से फेंककर हत्या करने वाला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : file photo
कल्याणपुरी इलाके में पिछले महीने पत्नी को छत से नीचे फेंककर उसकी हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी दिलीप (49) को कड़कड़डूमा इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मरने वाली महिला की पहचान ललिता (45) के रूप में हुई थी। वह परिवार समेत खिचड़ीपुर इलाके में रहती थी।
विज्ञापन
परिवार में पति दिलीप, बेटी पूजा व उसका पति संतोष और दो नाती हैं। ललिता का पति से मनमुटाव चल रहा था। मृतका के नाती के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन