फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrest a fraud, who gave china gold bars

सोने के बिस्कुट के चक्कर में लाखों का चूना

Wed, 21 May 2014 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 May 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
Police arrest a fraud, who gave china gold bars

एक शख्स ने चीन से सस्ते दाम पर सोने की बिस्कुट मंगाने का झांसा देकर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। चीन से सस्ते दाम पर सोने की बिस्कुट मंगाने का झांसा देकर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली।

विज्ञापन


आरोपी सोने के सस्ते बिस्कुट की चाहत रखने वालों से एक साल तक बहाना बनाकर ठगी करता रहा। पीड़ित महिला ने आरोपी को बहाने से बुलाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


हरिनगर थाने की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी करने का मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है। दर्शना अरोड़ा (49) अपने पति तिलक राज के साथ बीई ब्लॉक हरिनगर में रहती है। वह इंश्योरेंस एजेंट का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शना ने बताया कि मनीष पहले उसके पड़ोस में रहता था। तीन साल पहले वह विष्णु गार्डन इलाके में रहने के लिए चला गया। गत वर्ष मई माह में मनीष उसके उसकी गली में घूमता हुआ मिला। बातचीत के दौरान मनीष ने बताया कि चीन से सस्ते दाम पर सोना मंगाने का काम करता है।


मनीष ने दर्शना को सोना में रुपये लगाने के लिए कहा। लालच में दर्शना और उसके दो तीन परिचितों ने सोना मंगाने के लिए मनीष को लाखों रुपये दे दिए।

दर्शना व उसके परिचितों ने मनीष को साढ़े छह लाख रुपये दे दिए। इसका अहसास होने के बाद मामले की पुलिस में शिकायत की। हरिनगर थाना पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मनीष को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही है और उससे पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अब तक उसने कितने लोगों से ठगी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed