{"_id":"589746ef4f1c1b4a40e83c5f","slug":"photographer-friend-took-him-out-of-the-house-killing-received-footage","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बाहर बुलाकर फोटोग्राफर दोस्त की कर दी हत्या, फुटेज मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से बाहर बुलाकर फोटोग्राफर दोस्त की कर दी हत्या, फुटेज मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Feb 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावला इलाके में रविवार सुबह एक फोटोग्राफर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव श्याम विहार इलाके में सड़क किनारे मिला। शनिवार रात पीड़ित को उसका एक दोस्त घर से बुलाकर ले गया था। परिवार वालों ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। छावला थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को रुपयों की लेन-देन को लेकर हत्या की आशंका है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, डालचंद (30) सपरिवार न्यू रोशनपुरा इलाके में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा दो बच्चे हैं। उसके पिता मोहनलाल राजमिस्त्री का काम करते हैं, जबकि डालचंद का छावला इलाके में प्रिंस फोटोग्राफी नाम से दुकान है। परिवार वालों के मुताबिक, शनिवार रात साढ़े नौ बजे किसी शख्स ने घर के बाहर डालचंद को आवाज लगाई।
विज्ञापन
डालचंद उस शख्स से बातचीत करते हुए उसके साथ चला गया। देर रात डालचंद के मोबाइल फोन से अज्ञात शख्स ने मोहनलाल को फोन किया और बताया कि डालचंद का मोबाइल फोन उसके पास है। बाद में डालचंद का फोन बंद हो गया। सुबह में डालचंद के परिवार वाले छावला थाने पहुंचे और गुमशुदगी की शिकायत की।
विज्ञापन
इसी दौरान श्याम विहार के पास सड़क किनारे एक शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। मृतक की पहचान डालचंद के रूप में हुई। उसे दो गोली मारी गई थी। परिवार वालों ने डालचंद के एक दोस्त सोनू पर हत्या का शक जताया है। पुलिस अधिकारियों ने एक सीसीटीवी फुटेज मिलने का दावा किया है, जिसके आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।