{"_id":"2c26105bfe1127da38732ab443e13424","slug":"photodrapher-looted-japani-woman-in-lal-quila","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापानी टूरिस्ट को लूटने वाला फोटोग्राफर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जापानी टूरिस्ट को लूटने वाला फोटोग्राफर गिरफ्तार
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Jan 2014 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली कोतवाली पुलिस ने जापानी पर्यटकों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से सामान के साथ-साथ नशीली दवाएं बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी से छह मामले सुलझाने का दावा किया है। पकड़ा गया बदमाश कालिंदी कुंज इलाके का निवासी अयाज अहमद रहमानी है।
पुलिस के अनुसार 20 दिसंबर को जापानी महिला पर्यटक अया अमादा लाल किला घूमने आई थी। अंग्रेजी नहीं बोल पाने की वजह से उसे दिक्कत आ रही थी। लाल किले में एक फोटोग्राफर से उसकी मुलाकात हुई। कुछ देर में दोनों एक-दूसरे से बातचीत करने लगे।
विज्ञापन
फोटोग्राफर महिला पर्यटक को लेकर दरियागंज आया और उसे पीजा खिलाया। जिसे खाते ही वह बेहोश हो गई। उसके बाद बदमाश उससे 20 हजार रुपये और जापानी येन, कैमरा और टैबलेट लेकर फरार हो गया। महिला पर्यटक को अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराया गया। अगले दिन कोतवाली पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
29 दिसंबर को पुलिस ने लाल किले में जेबतराशी करते हुए अयाज को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस को काफी मात्रा में नशीली दवाएं मिली। पूछताछ में उसने जापानी पर्यटकों को लूटने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके निशानदेही पर सारा सामान बरामद कर लिया गया।
12वीं के छात्र ने किया सुसाइड
मोतीनगर के सुदर्शन पार्क इलाके में बृहस्पतिवार शाम 12वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिसकी वजह से खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर कारणों की जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है। मरने वाले युवक की पहचान प्रभजोत के रूप में हुई है। वह इलाके के एक निजी स्कूल में पढ़ता था।