{"_id":"56f680854f1c1bbd1ff14d4a","slug":"people-running-away-with-wine-created-problem-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ले भाग रहे युवकों ने पुलिस के रोकने पर मचाया उत्पात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ले भाग रहे युवकों ने पुलिस के रोकने पर मचाया उत्पात
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 27 Mar 2016 08:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवकों द्वारा बिना रूपये दिए हुए शराब की बोतल लेकर भागने का मामला सामने आया है। जब शराब ठेके के कर्मचारियों व पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो नशे में धुत दोनों युवकों ने उत्पाद मचाते हुए पुलिस मुलाजिमों के साथ हाथापाई की और अपनी कार से सरकारी गांड़ी में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शराब कपनी डोड़ा वाईन्स के एक कर्मचारी के ब्यान पर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने व सरकारी गाड़ी में नुकसान पहुंचाने व बिना रूपये लिए हुए शराब लेकर भागने सहित विभिन्न धाराओं के तहत दो नामजद युवकों के विरूद्व मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गगन कुमार पुत्र ध्यानसिंह निवासी गांव बणी जिला कांगड़ा ने पुलिस को बताया की वह शराब कपनी डोड़ा वाईन्स में काम करता है। शुक्रवार की शाम 6 बजे के करीब वह सोहना रोड़ पर स्थित अग्रेंजी शराब की दुकान पर बैठा हुआ था। उसी समय दो युवक एक कार में सवार होकर ठेके पर आये।
विज्ञापन
जिन्होंने मेरे सैल्समैन सुरजीत पुत्र मेहन्द्र सिंह निवासी गांव रक्कड़ जिला कांगड़ा से एक बोतल चार बीयर जिनमे रायल स्टैंग हाईवार्ड पांच हजार बीयर थी।
दोनों युवक जब बिना पैसे दिए कार में बैठकर भांगने लगे तो गगन व सैल्स्मैन सुरजीत ने पकड़ो पकडो का शौर मचाया तो उसी समय पुलिस की गाड़ी मौके पर आ गई।
जब पुलिस गाड़ी के ड्राईवर ने उनकी कार को रूकवाने की कोशिश की तो उन्होंने अपनी कार से सरकारी गाड़ी में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसमें पुलिस मुलाजिम मंनदीप चोटिल हो गया।
इसके कारण गाड़ी में काफी नुकसान हो गया। पीड़ित गगन ने बताया की दोनों युवक शराब के नशे में धुत थे, जिन्होंने चालक दीपचंद व मंदीप के साथ हाथापाई भी की।
पुलिस ने कार चालक राजकुमार पुत्र रत्नसिंह निवासी गांव मोहमदपुर अहीर थाना तावडू व विकास पुत्र लालचंद निवासी गांव शिकोहपुर जिला गुड़गांव को गिरतार कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।