{"_id":"5772c20b4f1c1b0f3e79ae44","slug":"pcr-driver-shot-on-asking-rent-landlord-in-serious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया मांगने पर पीसीआर चालक ने मारी गोली, मकान मालिक की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराया मांगने पर पीसीआर चालक ने मारी गोली, मकान मालिक की हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान मालिक के किराया मांगने पर पीसीआर वैन चलाने वाले एक शख्स ने तमंचे से गोली मार दी। घायल मकान मालिक को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर है। घायल के पिता ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
वाजिदपुर गांव में संजय पुत्र वेदप्रकाश रहते हैं। संजय (46) ने किराये पर कमरे दे रखे हैं। उनके मकान में ही एटा का रहने वाला राजीव यादव रहता है। राजीव पीसीआर वैन पर प्राइवेट चालक है। वह इन दिनों सेक्टर-20 थानाक्षेत्र में चलने वाली पीसीआर-8 पर तैनात है।
विज्ञापन
घायल संजय के पिता वेदप्रकाश ने आरोप लगाया कि राजीव उनके मकान में दो साल से साढ़े तीन हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर रहता है। सोमवार रात करीब 9 बजे संजय किराया लेने राजीव के पास गया था। किराया देने में आनाकानी करने पर दोनों में नोकझोंक हुई। इसी बीच राजीव ने संजय को तमंचे से गोली मार दी। गोली सीने में लगी। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से संजय को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने राजीव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
घायल के पिता वेदप्रकाश की तहरीर पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
- दिनेश यादव, एसपी सिटी
पुलिस का दावा तमंचे से मारी गोली
पुलिस ने दावा किया कि राजीव ने तमंचे से संजय को गोली मारी। शराब के नशे में तमंचे से अचानक गोली चल गई। बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार पीसीआर चालक के पास तमंचा कहां से आया और गोली मारने के बाद तमंचा मौके से कहां गायब कर दिया गया। प्राइवेट चालकों के हवाले पुलिस के दर्जनों पीसीआर हैं। ऐसे में कई बार इन चालकों की शिकायत भी मिल चुकी है।
अवैध उगाही में लिप्त रहते हैं कुछ चालक
नोएडा अथॉरिटी की तरफ से इनोवा कार नोएडा पुलिस को दी गई। खास बात यह है कि एक दर्जन से ज्यादा पीसीआर वैन पर प्राइवेट चालक हैं। उन्हें पुलिस की सारी गतिविधियां मालूम रहती हैं, जिससे कई गुप्त जानकारी लीक होने का भी डर बना रहता है। वहीं उन पीसीआर चालकों के पुलिस वेरिफिकेशन कराए जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं। कई बार पीसीआर चालकों की शिकायत भी मिली कि वह अवैध उगाही में लिप्त हैं। ऐसे में तत्कालीन एसएसपी किरण एस ने सभी पीसीआर चालकों का थाना क्षेत्र बदल दिया था। लेकिन उन पर इससे शिकंजा नहीं कसा जा सकता है।