{"_id":"59cfcc294f1c1ba8538b510b","slug":"pac-constable-shot-himself-with-service-rifle-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू मामलों से परेशान कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू मामलों से परेशान कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
constable
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदपुरम स्थित 47वीं बटालियन पीएसी में तैनात कांस्टेबल अशोक कुमार (45) ने शनिवार सुबह शस्त्राभ्यास के बाद खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवानों ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां कांस्टेबल की हालत गंभीर बनी हुई है।
शुरुआती जांच में मामला छोटी बहन के ससुरालियों से हुए विवाद के चलते परेशान होकर सुसाइड के प्रयास का लग रहा है।मूलरूप से शामली के बावली गांव निवासी अशोक 2007 से 47वीं बटालियन पीएसी में तैनात हैं। वह बटालियन स्टाफ क्वार्टर में ही रहते हैं और पिछले मंगलवार को ही एक माह के अवकाश के बाद घर से लौटे हैं।
शनिवार सुबह छह बजे शस्त्राभ्यास के बाद अन्य जवानों के साथ अशोक सर्विस राइफल जमा कराने शस्त्रागार की ओर जा रहे थे। अन्य जवान राइफल जमा करा रहे थे, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। सभी पास के मैदान में पहुंचे तो अशोक लहूलुहान हालत में पड़ा था। सीने में गोली लगी थी और पास ही सर्विस राइफल पड़ी थी।
विज्ञापन
साथी जवान तुरंत उसे संयुक्त जिला अस्पताल ले गए, जहां से यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही आईजी पश्चिमी जोन पीएसी अमित चंद्रा और परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद के चलते सुसाइड का प्रयास का है।
गोली अशोक के सीने से पार हो गई है। उसके होश में आने पर घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा। हालांकि पिता कलिराम का कहना है कि छोटी बहन के ससुराल वालों से चल रहे विवाद के चलते अशोक परेशान था।