{"_id":"5751c6684f1c1bbf481092fe","slug":"owner-of-massage-parlors-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसाज पार्लर की आड़ में करते थे उगाही, चार धरे गए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मसाज पार्लर की आड़ में करते थे उगाही, चार धरे गए
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Jun 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम जिला के वाहन चोरी निरोधक शाखा ने मसाज पार्लर की आड़ में उगाही करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक चोरी की कार बरामद हुई है।
विज्ञापन
जांच में पता चला है कि व्यापार में घाटा होने के बाद सभी आरोपी अपराध करने लगे। दो आरोपियों के खिलाफ पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिला पुलिस उपायुक्त पुष्पेंद्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान पश्चिम विहार निवासी जैकब थॉमस, उत्तम नगर निवासी पुनीत महाजन, पश्चिम विहार निवासी जयेश और नवादा निवासी इंद्रराज के रूप में हुई।
विज्ञापन
शाखा के निरीक्षक राजपाल डबास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को पश्चिम विहार इलाके से गिरफ्तार किया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मूलत: केरल का रहने वाला जैकब नौकरी की तलाश में दिल्ली आया।
विज्ञापन
उसने अस्पताल में काम करना शुरू किया। बाद में उसने अपने दोस्त जयेश के साथ मिलकर नारियल का कारोबार किया। इस कारोबार में घाटा होने पर वह मसाज पार्लर सर्विस शुरू की। जिसमें इंद्रराज और पुनीत महाजन शामिल हो गया।
इसी तरह अन्य आरोपियों ने होटल और अन्य तरह के कारोबार में घाटा होने के बाद आपराधिक वारदात को अंजाम देने लगा। पुलिस के मुताबिक आरोपी पश्चिम विहार में एक किराये के फ्लैट लेकर उसमें मसाज पार्लर चला रहे थे।
पार्लर के प्रचार प्रसार के लिए विज्ञापन भी दिए थे। ग्राहक के पार्लर में आने के बाद सभी आरोपी पुलिसकर्मी बनकर छापा मारते थे और गिरफ्तारी की धमकी देकर उनसे उगाही करते थे। इंद्रराज पर 2009 में उगाही का मामला दर्ज है। वहीं, पुनीत को वर्ष 2001 में वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।