फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Online casino was running under the guise of a game parlor

गेम पार्लर की आड़ में चल रहा था ऑनलाइन कसीनो, एक के बदले 36 का लगता था दांव

Mon, 07 May 2018 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 May 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
Online casino was running under the guise of a game parlor
online casino

दिल्ली के शकरपुर इलाके में बच्चों के गेम पार्लर की आड़ में चलाए जा रहे ऑनलाइन कसीनो का पूर्वी जिला पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस संबंध में कसीनो के मैनेजर समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मैनेजर अमित कश्यप, राहित शर्मा, सन्नी छाबड़ा, सचिन कुमार, ऋषिकेश और पंकज मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से 15 गेम स्टेशन (डेस्कटॉप कंप्यूटर), 25 हजार रुपये और अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को एक सूचना पर उनकी टीम ने दुकान नंबर-3, प्लॉट नंबर-7, कृष्ण कुंज, लक्ष्मी नगर में रेड की। पुलिस ने गेम पार्लर के मैनेजर अमित कश्यप व पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन में पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने फन प्वाइंट के नाम से बच्चों का गेम पार्लर खोला हुआ था, लेकिन यहां न तो बच्चों का कोई गेम था और न ही बच्चे यहां आते थे।
विज्ञापन


पार्लर में कम से कम से एक हजार रुपये का दाव लगाया जाता था। एक हजार के बदले 36 हजार रुपये देने का वादा किया जाता था। पुलिस की मानें तो अमित इससे पूर्व भी इसी तरह ऑनलाइन सट्टा रैकेट चलाते हुए पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कसीनो के मालिक मिथिलेश और शैलेश जायसवाल नामक दो भाई बताए जा रहे हैं।जिस दुकान में सट्टा चलाया जा रहा था, वह रमेश चौरसिया की बताई जा रही है। रमेश मुंबई में रहता है और सट्टे के मामलों में उसका कई बार नाम आ चुका है। 
 

सिर्फ जानकारों की ही होती थी एंट्री

Online casino was running under the guise of a game parlor
online casino

पुलिस की मानें तो छानबीन में पता चला है कि ऑनलाइन कसीनो का विशेष प्रकार का सॉफ्टवेयर बंगलूरू में बना है। गेम को मास्टर कंप्यूटर के जरिये मुंबई से ऑपरेट किया जाता है। देशभर के कसीनो पार्लर के लिए ऑनलाइन आईडी व पासवर्ड दिया जाता है।

उसके आधार पर हर कसीनो में गेम स्टेशन लगाए जाते हैं। वहां कम से कम एक हजार का दाव लगाया जाता है। बदले में 36 हजार देने का वादा किया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लक्ष्मीनगर में बने गेम पार्लर में काफी समय से सट्टा खिलाया जा रहा था। 

पुलिस की मानें तो ऑनलाइन कसीनो में हर किसी की एंट्री नहीं थी। कसीनो के गेट पर एक ऑटोमैटिक लॉक लगा हुआ था। बिना जान-पहचान के शख्स को अंदर आने की इजाजत नहीं थी। बाहर के लोगों पर नजर रखने के लिए मेन गेट पर दो सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए थे। शनिवार को पुलिस ने जब रेड की तो एक पंटर (दांव लगाने वाला) अंदर दाखिल हो रहा था। पुलिस ने अंदर घुसते ही आरोपियों को काबू कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed