फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one Nigerian caught in sunggling of Intoxicants

नाइजीरियाई तस्करी में हुआ गिरफ्तार, करता था मादक पदार्थों की स्मग्लिंग

Wed, 13 Dec 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Dec 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
one Nigerian caught in sunggling of Intoxicants

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर नाइजीरियाई नागरिक समेत दो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 380 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के अनुसार शाखा की नारकोटिक्स सेल में तैनात एएसआई ओमप्रकाश को सूचना मिली थी कि सिरसा, हरियाणा निवासी हरगोविंद सिंह हेरोइन की सप्लाई करता है।
विज्ञापन


वह नाइजीरियाई अफ्रीकी मूल के व्यक्ति ओकोये से लेता है। ओकोय उत्तम नगर, दिल्ली में रहता है। पुलिस को फिर सूचना मिली थी कि हरगोविंद विकासपुरी में हेरोइन की खेप लेने आएगा। जहां घेराबंदी कर हरगोविंद और ओकोय को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरगोविंद का बड़ा भाई अजैब सिंह मादक पदार्थों की तस्करी करता था और फिलहाल जेल में है। भाई के जेल जाने के बाद वह ओकोय से हेरोइन लेकर सिरसा में सप्लाई करता था। मूलरूप से नाइजीरिया निवासी ओकोय जुलाई, 2012 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए वह मादक पदार्थों की तस्करी करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed