{"_id":"55ab96baaf75b86137124d5a5d94af0c","slug":"one-lady-and-man-kidnapped-and-one-lady-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताब लेने घर से निकला था पर लौट कर नहीं आया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किताब लेने घर से निकला था पर लौट कर नहीं आया
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 21 Jul 2014 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक युवक और युवती के अपहरण और एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले दर्ज कर तीनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पहला मामला थाना एसजीएम नगर में सामने आया। यहां के निवासी राजेंद्र कुमार ने रविवार को थाने में दी शिकायत में बताया कि उनकी 20 वर्षीय बहन सीमा (बदला नाम) 19 जुलाई को घर से किसी काम से निकली थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं आई।
विज्ञापन
राजेंद्र का आरोप है कि सीमा का किसी व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। उसने अपने स्तर पर बहन की काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली।
दूसरे मामले में थाना ओल्ड फरीदाबाद में रविवार को न्यू बसेलवा कॉलोनी निवासी उमा शंकर ने दी शिकायत में पुलिस को बताया कि उनका बेटा दीपक 18 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे किताब खरीदने के लिए घर से गया था, लेकिन वापस नहीं आया। उमा शंकर का आरोप है कि तीन बाइक सवार अज्ञात युवकों ने उनके बेटे का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
एक अन्य मामले में सेक्टर-23 निवासी जसपाल सिंह ने रविवार को थाना मुजेसर में दी शिकायत में बताया कि उनकी करीब 18 वर्षीय बेटी 18 जुलाई को शाम करीब 4 बजे घर से निकली थी, लेकिन लौटकर नहीं आई।
जसपाल का आरोप है कि संजय कॉलोनी निवासी सुनील उनकी बेटी को बहला फुसला कर शादी करने के लिए अपने साथ ले गया है। तीनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर युवतियों व युवक की तलाश शुरू कर दी है।