फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one accused in faridabad property dealer murder case arrested from mumbai

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में मुंबई से पकड़ा गया एक और आरोपी 

Thu, 04 Jan 2018 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 04 Jan 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
one accused in faridabad property dealer murder case arrested from mumbai
- फोटो : FILE PHOTO

पटना निवासी प्रॉपर्टी डीलर प्रवीण विश्वकर्मा की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने मुख्य आरोपी वरुण सिंह के एक और बाउंसर को मुंबई से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस दो बाउंसरों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, मगर मुख्य आरोपी वरुण सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है।

विज्ञापन


दो दिन पहले उपनिरीक्षक नरेंद्र शर्मा की अगुवाई में मुंबई गई क्राइम ब्रांच की टीम ने थाणे, मुंबई निवासी मोहम्मद इमरान को जुहू बीच के पास से मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे वहां के अंधेरी कोर्ट में पेश कर उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया और फरीदाबाद के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


इस मामले में मुख्य आरोपी वरुण सिंह सहित दो और लोगों की पुलिस को तलाश है। प्रॉपर्टी के विवाद में पटना निवासी प्रॉपर्टी डीलर प्रवीण विश्वकर्मा की 30 नवंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब डेढ़ करोड़ रुपये के विवाद में वरुण सिंह ने प्रॉपर्टी डीलर प्रवीण को पटना से यहां बुलाकर पाली-गुरुग्राम सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सूरजकुंड थाना पुलिस ने पटना निवासी वरुण सिंह और अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने इस मामले में मोहित और फिरोज को गिरफ्तार किया था। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की एक टीम ने इस माह पटना में भी छापेमारी की थी। पुलिस छापेमारी के वक्त हत्या में प्रयोग हुई एक गाड़ी ही बरामद कर सकी थी।


वरुण सिंह इस मामले में लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है। पुलिस को डर है कि वरुण सिंह देश छोड़कर न भाग जाए, इसके लिए उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed