{"_id":"57d694794f1c1b723fd474d8","slug":"on-the-strength-of-pistols-looted-fachryunr-car-the-driver-was-waiting-for-the-boss","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल के बल पर लूटी फाच्र्यूनर कार, चालक कर रहा था मालिक का इंतजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्तौल के बल पर लूटी फाच्र्यूनर कार, चालक कर रहा था मालिक का इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
कार लूटेरे
- फोटो : Demo Pic
थाना डीएलएफ फेज-1 एरिया से बेखौफ बदमाशों ने एक व्यक्ति से पिस्तौल के बल पर चालक को बंधक बनाकर उससे फॉच्र्यूनर कार लूट ली। पीड़ित ने मामले की सूचना डीएलएफ फेज-1 थाने में दी।
विज्ञापन
थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के ओरैया जिले का रहने वाला अवधेश यहां शहर के नाथूपुर गांव में रहता है। बताया जाता है कि वह यहां किसी की फॉच्र्यूनर कार चलाता है।
विज्ञापन
शनिवार की रात नौ बजे वह गोल्फ कोर्स रोड स्थित डीटी मॉल के पास फॉच्र्यूनर कार लेकर खड़ा था। वह अपने मालिक के आने का इंतजार कर हा था। बताया जाता है कि इस दौरान दो युवक उसके पास पहुंचे।
विज्ञापन
इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, उनमें से एक युवक ने पिस्टल निकाल ली और धमकाते हुए चालक से कार की चाबी छीन ली। इसके बाद बदमाश चालक को कुछ दूरी पर कार से नीचे उतारकर उसकी कार लेकर फरार हो गए।
पीड़ित ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शहर में नाकाबंदी के वीटी की, लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस ने चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।