{"_id":"86a87bd690a81f51cfd792b7a834d44e","slug":"olx-also-sold-on-the-stolen-laptop-mobile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के लैपटॉप-मोबाइल भी ओएलएक्स पर बेच दिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के लैपटॉप-मोबाइल भी ओएलएक्स पर बेच दिए
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहानी गेट पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी और लूट के सात लैपटॉप, पांच मोबाइल और 12 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि ये 200 से ज्यादा वारदात कर चुके हैं।
चोरी के लैपटॉप और मोबाइल ओएलएक्स समेत कई ऐसे वेब पोर्टल पर बेचते थे, जो ऑनलाइन ट्रेडिंग करती हैं। कारों के शीशे तोड़कर वारदात करते थे। निशाने पर खासतौर पर कैब और कॉल सेंटर की कारें होती थीं।
एसपी सिटी अजयपाल शर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में मोनू गौतमबुुद्धनगर के सेक्टर-58 का रहने वाला है और दिनेश शिब्बनपुरा सिहानी गेट का। इन्हें पुराना बस अड्डा के पास से एक सूचना पर पकड़ा गया।
विज्ञापन
गैंग के अन्य सदस्य भागे हुए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। इस गैंग ने करीब एक माह पहले लोहियानगर में मोबाइल शॉप संचालक से 40 हजार रुपये लूटे थे, बरामद 12 हजार रुपये इसी वारदात के हैं।
तीन से पांच हजार रुपये में लैपटॉप और मोबाइल बेचते थे। वेब पोर्टल पर मंहगे भी बेच देते थे। ये ऐसी कारों की तलाश में रहते थे, जिनमें लोग लैपटॉप या मोबाइल छोड़कर चले जाते हैं। उनके शीशे तोड़कर वारदात करते थे, इसके अलावा लूट भी करते थे।
लैपटॉप-मोबाइल से डाटा चुरा ब्लैकमेल भी करते थे
एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि बदमाश लैपटॉप-मोबाइल से पर्सनल डाटा चुराकर ब्लैकमेल भी करते थे। एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड आदि की डिटेल लेकर उनका गलत इस्तेमाल भी करते थे।
फर्जी आईडी तैयार कर लेते थे। एटीएम कार्ड मिल गया तो शॉपिंग भी कर लेते थे। लैपटॉप-मोबाइल को ओएलएक्स आदि वेब पोर्टल पर भी बेचते थे।
मौज-मस्ती के लिए छात्रों ने बनाया गैंग
दसवीं और बारहवीं के छात्रों ने मौज मस्ती के लिए ऑटो लिफ्टर गिरोह बना लिया। पुलिस ने पांच को गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर 21 बाइकें बरामद की हैं। ये बाइकें मुरादाबाद, दिल्ली, गाजियाबाद से चोरीं की गई थीं।