फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   old person threw chemical on children

छोटी सी बात पर आया गुस्सा और पांच मासूमों पर 70 साल के बुजुर्ग ने फेंका तेजाब

Mon, 23 Jan 2017 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Jan 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
old person threw chemical on children

द‌िल्ली के भारत नगर इलाके में रविवार सुबह कोठी के पास खेल रहे बच्चों पर एक बुजुर्ग ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। घटना में पांच बच्चे समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने बुजुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, 70 वर्षीय विनोद कुमार सपरिवार शक्ति नगर एक्सटेंशन स्थित कोठी में रहते हैं। कोठी के पास कुछ झुग्गियां हैं।
विज्ञापन


झुग्गी के रहने वाले बच्चे अक्सर कोठी में आकर खेलकूद व शोर शराबा करते हैं। रविवार सुबह विनोद कोठी के छत पर धूप सेंक रहे थे। इसी दौरान कुछ बच्चे दीवार के पास आकर खेलने लगे। शोर करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बात अनसुनी करने पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ

old person threw chemical on children
क्राइम

इसके बाद विनोद कुमार ने बच्चों को वहां से जाने के लिए कहा, लेकिन बच्चों ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। नाराज विनोद ने बोतल में रखे ज्वलनशील पदार्थ को बच्चों पर फेंक दिया।

ज्वलनशील पदार्थ के छींटे वहां मौजूद पांच बच्चों समेत आठ लोगों पर गिरे। जलन होने पर बच्चे चीखने लगे। उनके शरीर पर काले निशान व फफोले हो गए। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। घायलों की पहचान आदर्श, सूरज, अनिकेत, आयुष, तिशु, आदर्श की मां बबीता, बबली और गोविंद के रूप में हुई है।

पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के बाद आरोपी बुजुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभी बुजुर्ग की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed