{"_id":"97753d3efa791da70154d90ec83b1314","slug":"old-man-attempts-rape-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बच्चों के बाप ने की शर्मनाक हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच बच्चों के बाप ने की शर्मनाक हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 02 Aug 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर छठी क्लास की छात्रा से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। वारदात के समय पीड़िता खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पांच बच्चों के बाप ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन
पीड़िता का शोर सुन मौके पर पहुंचे परिजनों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। मूलरूप से बिहार निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उनकी 12 साल की बेटी घर के पास खेत में शौच करने गई थी।
विज्ञापन
आरोपी अनिल पास के खेत पर काम कर रहा था। दोपहरी में छात्रा को खेत में अकेला देख आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर रेप की कोशिश की। एसएओ आरपी शर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अश्लील कॉल से परेशान महिला ने की शिकायत
गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र की रजापुर निवासी पीड़िता ने अश्लील कॉल से परेशान मनचले के खिलाफ एसएपी से शिकायत की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।