ओला कैब चालक की चाकू मारकर हत्या, नाराज परिजनों ने लगाया जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरपुरी इलाके में मंगलवार रात थाने से चंद कदमों की दूरी पर ओला कैब चालक मेहबात आलम उर्फ गुड्डू (27) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, हत्या से नाराज परिजनों ने जहांगीरपुरी थाने का घेराव किया।
बाद में मेन रोड पर जाम भी लगा दिया। मृतक की मामी नजमा का आरोप है कि मेहताब का 2000 रुपये के लेनदेन को लेकर इलाके के कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। उन्होंने आशंका जताई है कि इसी वजह से हत्या की वारदात की गई।
हालांकि, पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर सड़क से हटा दिया। साथ ही जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया। पुलिस मृतक के सीडीआर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की छानबीन कर रही है।
मोबाइल पर किसी की कॉल आई।
पुलिस के मुताबिक, मेहताब परिवार के साथ 1604, ई-ब्लॉक, जहांगीरपुरी में रहता था। काफी समय पूर्व मेहताब के पिता की मौत हो गई थी। इसके परिवार में अब मां और एक भाई है। मेहताब पिछले कई साल से ओला कैब चला रहा था। देर रात को वह कैब लेकर घर पहुंचा।
रात को खाना खाने के बाद उसके मोबाइल पर किसी की कॉल आई। मेहताब बनियान में बातचीत करते हुए घर से बाहर निकल गया। इस बीच बाबू जगजीवन राम अस्पताल के गेट नंबर-2 के पास अज्ञात युवकों ने मेहताब को कई बार चाकू से हमला किया।
घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मेहताब का मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। किसने मेहताब को कॉल कर बाहर बुलाया, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मेहताब का शव परिवार को सौंप दिया है। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।