{"_id":"257aa1172f6b37e54bd6b98b5bed1140","slug":"nrhm-scam-ias-pradeep-shukla-to-present","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस प्रदीप शुक्ला को पेश करने के आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईएएस प्रदीप शुक्ला को पेश करने के आदेश
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 27 Jun 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
एनआरएचएम घोटाले में फंसे यूपी के सीनियर आईएएस प्रदीप शुक्ला को कोर्ट में पेश करने के लिए सीबीआई विशेष न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
प्रदीप शुक्ला न्यायिक हिरासत में हैं, हालांकि उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बीमारी के चलते प्रदीप शुक्ला कुछ तारीखों से कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। इसी के चलते कोर्ट ने डासना जेल अधीक्षक एसपी यादव और जेल चिकित्सक को तलब किया था।
विज्ञापन
कोर्ट का कहना था कि पेशी न होने के चलते मामले की सुनवाई में विलंब हो रहा है। बृहस्पतिवार को दोनों अधिकारियों ने सीबीआई विशेष कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक और जेल चिकित्सक का कहना था कि बीमारी और हालत गंभीर होने के चलते प्रदीप शुक्ला को आरएमएल जांच के लिए भेजा गया था।
वहां डाक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया। विशेष न्यायाधीश ने आदेश दिया है कि आगामी 10 जुलाई को डाक्टरों की सलाह के बाद आरोपी आईएएस को कोर्ट में पेश किया जाए।