फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Not satisfied with the police action family, the woman ate poison.

पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं परिवार, महिला ने खाया जहर

Fri, 25 Dec 2015 01:17 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Fri, 25 Dec 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
Not satisfied with the police action family, the woman ate poison.
मेडिकल स्टोर संचालक विवेक सिंहल की पत्नी रूपा ने भी बुधवार देर रात जहर खाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे नगर के जीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन


परिवार का कहना है कि मामले में पुलिस की कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं हैं। महिला का कहना है कि उसकी जिदंगी तबाह हो गई है, अब वह जिंदा रहकर क्या करेगी। पुलिस भी लापरवाही बरत रही है। वहीं, व्यापारियों ने खुलासा नहीं होने पर शनिवार को बाजार बंद का एलान किया है।
विज्ञापन


राज चौराहा स्थित मेडिकल स्टोर संचालक विवेक सिंहल की लूट के बाद हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पति के मौत के गम में रूपा ने फिनायल पी लिया।

हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला। आनन-फानन में उसे अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टर संजय सिंह ने बताया कि महिला को जब लाया गया था, तब उसकी हालत चिंताजनक थी। हालांकि अब हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएससी तक पढ़ी रूपा की शादी चार दिसंबर को विवेक सिंहल के साथ हुई थी। शिवपुरी कॉलोनी निवासी ईश्वर चंद की बेटी रूपा बच्चों में चौथे नंबर पर है।

रूपा ने बताया कि विवेक की मौत से उसकी जीने की इच्छा ही खत्म हो गई है। अस्पताल में मौजूद मायके पक्ष के लोग उसे समझाने में लगे हैं।

विधायक बोले-विधान सभा में गूंजेगा मामला
बृहस्पतिवार को विधायक सुदेश शर्मा ने परिजनों को सांत्वना दी। विधायक ने कहा कि खुलासे की मांग के साथ पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए वह विधानसभा में प्रमुखता से मुद्दा उठाएंगे।

व्यापारियों ने दो दिन में खुुलासा नहीं होने की सूरत में शनिवार से आंदोलन शुरू करने का एलान किया गया है। व्यापारी नेता पवन सिंहल का कहना है कि शनिवार को मोदीनगर का बाजार बंद पूरी तरह बंद रहेगा और उसी दिन आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी।


सीओ मोदीनगर का कहना है कि हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीम काम कर रही हैं। जल्द खुलासा होगा।

ये है मामला

22 दिसंबर की रात राज चौराहे के पास स्थित न्यू इंडियन मेडिकल स्टोर संचालक विवेक सिंहल की बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed