फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   North-East woman and her son murdered in Delhi

दिल्लीः पूर्वोत्तर निवासी मां-बेटे की हत्या

Sun, 27 Jul 2014 11:23 PM IST
Updated Sun, 27 Jul 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
North-East woman and her son murdered in Delhi

दिल्ली के गोविंदपुरी थाना इलाके में नार्थ ईस्ट निवासी महिला और उसके बेटे की हत्या कर दी गई। दोनों का शव सड़ी-गली अवस्था उनके घर में मिला है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने गला घोंटकर दोनों की हत्या किए जाने की बात कही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला का पति गायब है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि कहीं महिला के पति की भी हत्या तो नहीं कर दी गई या फिर दोनों की हत्या करने के बाद वह खुद ही फरार हो गया।

विज्ञापन

दीमापुर, नगालैंड का रहने वाला था परिवार

North-East woman and her son murdered in Delhi

पुलिस के अनुसार दीमापुर, नगालैंड का रहने वाला रोहित (31) गोविंदपुरी, गली नंबर-13 के मकान संख्या-1497 में पत्नी सोनापति और कुणाल (8) के साथ रहता था। वह कई वर्षों से यहां किराये पर रह रहा था। रोहित, नेहरू प्लेस में सॉफ्टवेयर की दुकान चलाता है।

रविवार दोपहर को मकान से बदबू आ रही थी। पड़ोसियों ने दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी। मकान का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुई पुलिस ने देखा कि महिला का शव किचन में पड़ा था, जबकि बच्चे का शव बाथरूम में था।

दोनों शव उल्टे थे और उनके शरीर पर कपड़े मौजूद थे। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने कुछ फिंगर प्रिंट कि निशान भी लिए हैं।

पति का नहीं लग पा रहा कोई सुराग

North-East woman and her son murdered in Delhi

पुलिस अधिकारियों ने शुरुआती जांच के बाद दोनों की गला घोंट कर हत्या करने की संभावना जताई है। माना जा रहा है कि उनकी हत्या तीन से चार दिन पहले की गई।

गोविंदपुरी थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। पुलिस अधिकरियों के अनुसार रविवार देर शाम तक रोहित के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया था।

उन्होंने कहा कि जब तक रोहित नहीं मिल जाता जब तक यह नहीं कहा जा सकता कि सोनापति व कुणाल की हत्या किसने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed