दिल्लीः मणिपुरी छात्र की गला रेतकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मौरिस नगर इलाके में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी के बाद मणिपुरी छात्र ने अपने रूम मेट की गला घोंटने के बाद चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। मौरिस नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मणिपुर निवासी लालब्वॉय (21) अपने बड़े भाई हॉउकिप के साथ क्र्रिश्चियन कॉलोनी में रहता था। वह शिवाजी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। उनके साथ ही कमरे में मणिपुर का ही एक और छात्र लेटमिन जॉय (22) भी रहता था। लेटमिन, श्यामलाल कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रहा है।
शनिवार रात को शराब पीने के दौरान लालब्वॉय और लेटमिन के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई। उसके बाद लेटमिन ने तार से लालब्वॉय का गला घोंट दिया और फिर चाकू से उसका गला रेत दिया।
शनिवार रात करीब एक बजे हॉउकिप और उसका परिचित थंगवोलेन, लेटमिन को लेकर मौरिस नगर थाने पहुंचे। थंगवोलेन ने पुलिस को बताया कि लेटमिन ने हॉउकिप के भाई लालब्वॉय की गला रेत कर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में कर लिया। साथ ही घटनास्थल से चाकू, तार और शराब की बोतलें बरामद कर ली।
हत्या का गुत्थी सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में सोनू उर्फ यासीन (32) की हत्या के आरोप में पुलिस ने रविवार को अंकुश शर्मा और मोहम्मद लाइक उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया है। अंकुश ने बताया कि दो-तीन महीने पहले सोनू ने उसकी पिटाई कर दी थी। गली में मिलने पर जान से मारने की धमकी देता था।
इसका बदला लेने के लिए शुक्रवार को लक्की के साथ मिलकर सोनू की हत्या कर दी। आरोपियों के पास से खून से सने कपड़े, वारदात में इस्तेमाल बैट और पत्थर बरामद किया गया है।
उत्तर-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त आरए संजीव ने बताया कि शनिवार सुबह गली नंबर-7, ब्रह्मपुरी से सोनू का शव बरामद हुआ था। जांच के दौरान पुलिस ने दो लोगों से पूछताछ की तो अंकुश ने हत्या की बात कबूल कर ली।