{"_id":"5ab9dc174f1c1bb22a8b587d","slug":"noida-shook-by-two-incidents-of-rape-and-sodomize-girl-raped-in-house-6-year-boy-sodomize","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घटनाओं से शर्मसार नोएडा, किशोरी से दुष्कर्म और 6 साल के बच्चे से कुकर्म का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घटनाओं से शर्मसार नोएडा, किशोरी से दुष्कर्म और 6 साल के बच्चे से कुकर्म का मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
कुकर्म का आरोपी राजे
- फोटो : अमर उजाला
घर में सो रही किशोरी (14) को अगवाकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने पड़ोस के तीन युवकों के खिलाफ थाना सेक्टर-49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
वहीं, एक अन्य वारदात में पड़ोसी ने छह साल के बच्चे से कुकर्म किया। इसमें भी थाना फेज-2 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
किशोरी से गैंगरेप की वारदात थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात करीब दो बजे हुई। उस वक्त वह आंगन में सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले प्रभात, दिलखुश और रोशन उसे अगवा कर अपने कमरे में ले गए, जहां तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
शोर मचाने पर आरोपियों ने मारपीट भी की। शोर सुनकर लोग आरोपियों के कमरे की तरफ जमा होने लगे तो वे किशोरी को छोड़कर फरार हो गए। लोगों ने पीछा कर एक आरोपी प्रभात को पकड़कर थाना सेक्टर-49 पुलिस के हवाले कर दिया। पिता का आरोप है कि आरोपी पहले भी किशोरी से छेड़छाड़ कर चुके हैं।
विज्ञापन
उधर, बच्चे से कुकर्म की वारदात एक गांव में रविवार रात हुई। बच्चा शाम को घर केबाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी राजे (20) उसे बहाने से अपने कमरे पर ले गया और कुकर्म किया। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर थाना फेज-2 पुलिस केहवाले कर दिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।