{"_id":"5c3f22dbbdec2273a5195955","slug":"noida-man-died-of-suffocation-in-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से बचने को कार की सीट के नीचे अंगीठी जलाकर सोया युवक, सुबह मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठंड से बचने को कार की सीट के नीचे अंगीठी जलाकर सोया युवक, सुबह मिला शव
Wed, 16 Jan 2019 05:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 16 Jan 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन के पास कार में बुधवार सुबह एक शव मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस की शुरुआती जांच में बात सामने आई है कि युवक की दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक कार का चालक था। वह ठंड से बचने के लिए एक छोटी अंगीठी अपनी कार की सीट के नीचे रखकर बैठा था। बैठे-बैठे उसे नींद आ गई और नींद में ही जहरीली गैस से दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस को जब सुबह यह सूचना मिली कि सेक्टर 50 मेट्रो स्टेशन के पास एक वैगनआर कार में एक शख्स बेहोश पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सत्येंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन