फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nirbhaya's mother angry on controversial statement of salman khan

निर्भया की मां को आया गुस्सा, बोलीं- बलात्कार के बारे में क्या जानते हैं सलमान

Tue, 21 Jun 2016 10:27 PM IST
टीम डीजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डीजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Jun 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya's mother angry on controversial statement of salman khan
सलमान खान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने एक नए विवादित बयान की वजह से चर्चा में हैं। जिसमें उन्होंने रेप पीड़िता शब्द की भद्दी तुलना की है। सलमान के द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द को आलोचकों ने आड़े हाथों लिया है।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर निर्भया की मां ने भी सलमान खान के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि 'सलमान खान जैसे सुपरस्टार को ये शोभा नहीं देता कि वो रेप पीड़िताओं का मजाक बनाएं।
विज्ञापन


वो बलात्कार के बारे में क्या जानते हैं। निर्भया की मां आगे कहती हैं कि सलमान को अपने बोले गए शब्दों पर माफी मांगनी चाहिए।

सलमान के पिता ने ट्विटर पर मांगी माफी

Nirbhaya's mother angry on controversial statement of salman khan

विवाद के बढ़ते ही सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान ने ट्विटर पर उनके बयान पर खेद जाहिर करते हुए माफी मांगी है। सलीम खान ट्विटर पर लिखते हैं कि 'सलमान ने कुछ भी उपमा, उदाहरण पेश किया है वो निश्चित ही गलत है।

इसमें उनकी भावना गलत नहीं थी। फिर भी मैं उनके परिवार की तरफ से उनके मित्रों और फैन्स से माफी मांगता हूं। इस पर उन्हें माफ कर दें। आपको बता दें कि सलमान के बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है।

यहां तक कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी सलमान खान को अपने बयान पर माफी मांगने के लिए सात दिनों का नोटिस जारी किया है।

शूटिंग के बाद मेरी रेप पीड़िता जैसी हालत हो जाती थी

Nirbhaya's mother angry on controversial statement of salman khan
सलमान खान

ये सब उस वक्त हुआ जब सलमान अपने आने वाली फिल्म सुल्तान का प्रमोशन कर रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि फिल्म में खुद को एक पहलवान के रोल में ढालने के लिए उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

इस सवाल के जवाब में सलमान ने कहा कि छह घंटे की शूटिंग के दौरान उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती थी। मुझे रिंग में बार- बार ठापटक..उठापटक करनी पड़ती थी। ये मेरे लिए काफी मुश्किलों भरा था क्योंकि मुझे अपनी ही तरह के ही 120 किलो के पहलवान को 10 अलग-अलग एंगल्स से उठा कर जमीन पर पटकना होता था।

असली रिंग और लड़ाई में हमें ऐसा बार-बार नहीं करना पड़ता है। शूटिंग के बाद मुझे एक रेप पीड़िता जैसा महसूस होता था। मैं सीधे चल नहीं पाता था। हालांकि अपने इस बयान के तुरंत बाद वो बचते दिखाई दिए और उन्होंने कहा कि  मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed