फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nikay chunav 2017: dadri independent mayor candidate gets life threat, case filed

सभासद प्रत्याशी को मिली जान से मारने की धमकी, चुनाव से पीछे हटने की धमकी

Sat, 25 Nov 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दादरी
ब्यूरो/अमर उजाला, दादरी Updated Sat, 25 Nov 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
nikay chunav 2017: dadri independent mayor candidate gets life threat, case filed
- फोटो : amar ujala

नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या आठ से निर्दलीय सभासद का चुनाव रही चंचल शर्मा के चुनाव कार्यालय पर चुनाव से पीछे हटने को कहते हुए धमकी भरा पत्र और एक कारतूस रात में मिला है। इस पत्र के मिलने से प्रत्याशी और परिजनों में दहशत है। घटना की तहरीर दादरी कोतवाली दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद दादरी के वार्ड आठ से सभासद के पद चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार चंचल शर्मा है। इस वार्ड में चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन


वार्ड संख्या आठ मे रेलवे स्टेशन के समीप चुनाव कार्यालय बना है। बृहस्पतिवार रात मे चुनाव कार्यालय पर प्रत्याशी चंचल शर्मा के ससुर सुभाष चंद शर्मा सो रहे थे। जब शुक्रवार को सवेरे उठे तो चुनाव कार्यालय के अंदर शटर के नीचे से एक लिफाफा अन्दर किया हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे देखकर उन्होंने उठा लिया। खोलने पर एक कारतूस व धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में लिखा था कि चुनाव से हट जा नही तो 27 नंवबर तेरा लास्ट होगा। इसे पढते ही उन्हेंने आसपास के लोगों के अलावा परिजनों को बताया दिया। जिससे आसपास के लोग व परिजन समेत प्रत्याशी चंचल शर्मा परेशान हो गए । घटना की शिकायत पुलिस से की गई।

सूचना पाकर पुलिस ने मौका मुआवना किया। पत्र व कारतूस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। वार्ड संख्या आठ के प्रत्याशी चंचल शर्मा के ससुर सुभाष चंद शर्मा का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

हमारी किसी से कोई रजिंश नही है। पुलिस निष्पक्षता से कार्रवाई करेगी। प्रभारी निरीक्षक रामसेन का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में लगी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
 निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर नगर के मुख्य मार्गो से फलैग मार्च निकाला गया। आगामी 26 नवंबर को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और 25 वार्डों में सभासदों के चुनाव के लिए मतदान होना है। शुक्रवार को नगर के जीटी रोड, रेलवे रोड, जारचा रोड, घनश्याम रोड, कठैडा रोड, नई आबादी समेत विभिन्न स्थान और मार्गों पर उपजिधिकारी अमित कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी निशांक शर्मा के नेत्रत्व में फलैग मार्च निकाला। जिससे निकाय चुनाव के लिए होने वाले मतदान में असामाजिक तत्व व अन्य लोग चुनाव आचार सहिंता का उलंघन और गडबडी करने की हिम्मत नहीं कर सके। उपजिलाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि शुक्रवार की शाम को चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा । उसके बाद अगर कोई प्रत्याशी चुनाव आचार संहिंता का उलंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed