{"_id":"56f53ebe4f1c1b816df14da4","slug":"nighbour-shot-shop-keeper-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में धूल आने से नाराज पड़ोसी ने दुकानदार को गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में धूल आने से नाराज पड़ोसी ने दुकानदार को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 26 Mar 2016 02:14 PM IST
विज्ञापन
दुकान की सफाई के दौरान कचरे की धूल घर में आने से नाराज पड़ोसी ने दुकानदार को गोली मार दी। घायल को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव छपरौला में नीरज पुत्र सुंदर की स्पेयर पार्ट की दुकान है। शुक्रवार को वह रोजाना की तरह दुकान को खोलकर सफाई कर रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले रजनीश और संजय ने दुकान बंद कराने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसका नीरज ने विरोध किया। इसी दौरान आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। नीरज के दुकान को बंद नहीं करने पर दोनों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
गोली चलने पर आसपास भगदड़ मच गई। फायरिंग में नीरज को दो गोली लग गई। बादलपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई तुरंत घायल को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना के बाद छपरौला के भारी संख्या में लोग बादलपुर कोतवाली पहुंच गए। गोली चलाने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर वापस भेजा।
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।