फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nigerian girl fallen from third floor in delhi

तड़के तीसरी मंजिल से गिरी नाइजीरियाई युवती, नशे में थी वो 

Thu, 04 May 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 May 2017 09:33 AM IST
सार


एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती, महरौली पुलिस कर रही है मामले की जांच  

विज्ञापन
Nigerian girl fallen from third floor in delhi
- फोटो : demo pic

विस्तार

महरौली इलाके में बुधवार तड़के एक विदेशी युवती के तीसरी मंजिल से संदिग्ध हालत में नीचे गिरने का मामला सामने आया है। घटना के समय युवती नशे की हालत में थी। उसका एक पैर टूट गया है और उसे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। युवती का एक पैर टूट गया है और शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। महरौली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

   
दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे सूचना मिली कि वार्ड नंबर-8 मकान नंबर 1043/8 की छत से अफ्रीकन मूल की युवती गिर गई है। युवती को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को जांच में पता लगा कि अफ्रीकन युवती रात 3.45 बजे च्वाइस अपार्टमेंट में नशे की हालत में जबर्दस्ती घुसी थी। अपार्टमेंट के गार्ड प्रमोद ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो युवती ने उसे धक्का दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवती तीसरी मंजिल से कूदी है। पुलिस अपार्टमेंट के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। बाद में युवती की पहचान नाइजीरिया निवासी कोपे (30) पुत्री पॉल के रूप में हुई। युवती छतरपुर एन्क्लेव में रह रही है। चोटें ज्यादा आने के बाद युवती का बुधवार दिन में ऑपरेशन हुआ था। इस कारण पुलिस बयान नहीं ले सकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed