फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Newborn thrown in the dustbin, the police are looking for the girl's mother

कूड़ेदान में फेंकी नवजात, बच्ची की मां को तलाश रही पुलिस

Mon, 29 Aug 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Aug 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Newborn thrown in the dustbin, the police are looking for the girl's mother
- फोटो : demo pics

राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई। इस बार अज्ञात अभिभावकों ने एक नवजात बच्ची को कूड़ेदान में फेंक दिया। राहगीरों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो मामले की सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन


फौरन पुलिस ने बच्ची को बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बच्ची स्वस्थ है। पुलिस बच्ची के परिजनों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह कवि नगर बस्ती, सब्जी मंडी इलाके में मौजूद कूड़ेदान में राहगीरों ने किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनी।

डॉक्टरों की देखरेख में है बच्ची

Newborn thrown in the dustbin, the police are looking for the girl's mother
डाक्टर - फोटो : file photo

देखते ही देखते वहां स्थानीय लोगों का तांता लग गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पीसीआर ने तुरंत बच्ची को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। 

फिलहाल बच्ची डॉक्टरों की देखरेख में है। पुलिस बस्ती के आसपास मौजूद दाइयों और डॉक्टरों से संपर्क कर बच्ची की मां का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

पुलिस आशंका जता रही है कि लड़की होने के कारण किसी मां ने नवजात को फेंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed