फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   neighbor raped minor in delhi

जैसे ही बाथरूम में गई भतीजी, पीछे से घुसा पड़ोसी और लूट ली आबरू

Tue, 01 Aug 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 01 Aug 2017 09:40 AM IST
सार

सीमापुरी में किशोरी के साथ दुष्कर्म, पड़ोसी युवक गिरफ्तार
- सुंदर नगरी से अपने चाचा के घर आई थी 15 वर्षीय किशोरी, तड़के पड़ोसी युवक ने जबरन बाथरूम में दिया वारदात को अंजाम       
- शोर मचाने पर चाची उठी, उस समय आरोपी हो गया फरार, पुलिस ने बाद में आरोपी युवक को दबोचा 
- 35 वर्षी आरोपी शादीशुदा, तीन बच्चों का पिता, पुलिस ने किया दुष्कर्म व पॉक्सो का मामला दर्ज 
 

विज्ञापन
neighbor raped minor in delhi

विस्तार

सीमापुरी इलाके में तड़के शौच के लिए उठी किशोरी के साथ उसके पड़ोसी युवक ने जान से मारने की धमकी देकर बाथरूम में दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पीड़िता की चाची जाग गई। आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


हालांकि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान गफ्फार (35) के रूप में हुई है। सीमापुरी थाना पुलिस की मानें तो आरोपी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। पुलिस गफ्फार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सपना (15) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ सुंदरनगरी, नंद नगरी में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। न्यू सीमापुरी में सपना के चाचा भी किराए के मकान में रहते हैं। रविवार को वह अपने चाचा के घर आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा ने घर पर रोक लिया

neighbor raped minor in delhi

शाम को देर होने के कारण चाचा ने सपना से सुबह जाने की बात कर घर पर रोक लिया। इधर सोमवार तड़के सपना शौच के लिए उठी। इसी दौरान उसी फ्लोर पर चाचा के पड़ोसी युवक गफ्फार ने जबरन उसे बाथरूम में बंधक बना लिया।

आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने शोर मचा दिया। इसी दौरान सपना की चाची वहां पहुंच गई। आरोपी वहां से फरार हो गया। सपना ने आपबीती चाची को बताई। सुबह करीब 7.45 बजे पुलिस को मामले की सूचना दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

दिन में पुलिस ने इलाके से ही आरोपी गफ्फार को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वारदात के समय वह भी शौच के लिए उठा हुआ था। सपना को देखकर उसकी नियत खराब हो गई और उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed