फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   national level shooter became snatcher in gurugram send to jail

राष्ट्रीय स्तर का पहलवान बना झपटमार, पहुंचा जेल

Fri, 14 Jul 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 14 Jul 2017 09:41 AM IST
सार


क्रॉसर..
- परिवार से बात करने के लिए युवती से छीना था मोबाइल 
- नेवी की परीक्षा देने यहां आया था, ट्रेन में किसी ने म
गौरव चौधरी
गुरुग्राम।

विज्ञापन
national level shooter became snatcher in gurugram send to jail

विस्तार

अखाड़ों में अच्छे-अच्छों को पठखनी दे चुका पंजाब का राष्ट्रीय स्तर का पहलवान साइबर सिटी में आकर झपटमार बन गया। वह यहां नौसेना की परीक्षा में शामिल होने आया था।
विज्ञापन


परिवार से बात करने के लिए उसे अपराध का सहारा लेना पड़ा। उसके इस कदम ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस ने पहलवान को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में एक पहलवान के झपटमार बनने की दिलचस्प कहानी सामने आई। पुलिस के मुताबिक पंजाब के लुधियाना का रहने वाला सुखपाल पंजाब से राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ने-लिखने में तेज-तर्रार सुखपाल मंगलवार को यहां नेवी की परीक्षा देने के लिए आया था। इस दौरान एक घटना ने पहलवान को मुजरिम बना दिया। जांच अधिकारी के अनुसार लुधियाना से गुरुग्राम आते वक्त मंगलवार सुबह ट्रेन में कुछ बदमाशों ने पहलवान से उसका मोबाइल और नकदी छीन ली थी।

जिसकी वजह से वह दो दिन से वह अपने परिवारवालों से बात नहीं कर पा रहा था। संपर्क टूटने और पैसे नहीं होने के कारण वह पूरी तरह से तनाव में था। साइबर सिटी में कई जगहों पर उसने लोगों से मोबाइल मांग कर अपनी आपबीती परिवार वालों को बताने की कोशिश की, लेकिन किसी ने भी दो मिनट के लिए मोबाइल देने की जहमत नहीं उठाई। इससे परेशान होकर पहलवान को मुजरिम बनने पर मजबूर होना पड़ा।

इंसानियत दिखाई होती तो नहीं बनता अपराधी
यहां खास बात यह है कि अगर किसी ने थोड़ी सी भी इंसानियत दिखाई होती तो शायद एक व्यक्ति को अपराध करने पर मजबूर नहीं होना पड़ता। इसी झपटमार को पकड़ने के लिए पुलिस आयुक्त ने सिपाही कपिल को सम्मानित भी किया लेकिन पूछताछ के बाद पहलवान की दर्द भरी कहानी सामने आई। 

क्या है पहलवान का गुनाह
बुधवार को बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही युवती से सुखपाल ने दोपहर दो बजे मोबाइल छीन लिया। इसके बाद  वह भागने लगा तब युवती के शोर मचाने पर पुलिस लाइन के पास खड़े पुलिसकर्मी ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया और थाना पुलिस के हवाले कर दिया। 

शहर में नहीं है एसटीडी बूथ 
मोबाइल के दौर में साइबर सिटी में कहीं पर एसटीडी बूथ नहीं हैं। इस कारण कई बार अगर मोबाइल न होने से लोगों को परेशान होना पड़ता है। शहर में रोजाना बदमाशों द्वारा लोगों के फोन छीनने और अपराध को अंजाम देने के कारण शहरवासी किसी अंजान को फोन देने में कतराते हैं। प्रशासन द्वारा कोई बूथ नहीं होने के कारण समस्या और भी विकट हो जाती है। यहां टेलीफोन बूथ न होना भी पहलवान के अपराधी बनने का एक कारण है। 


झपटमार को पकड़ने पर सिपाही सम्मानित
बुधवार को बस स्टैंड से युवती का मोबाइल छिन कर भाग रहे पंजाब के पहलवान को पकड़ने के लिए  सिपाही कपिल को पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। जिसमें सिपाही कपिल को तीन हजार रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र दिया गया है। फिलहाल सिपाही कपिल पुलिस लाइन में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed