फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   National award winner dance guru arrests for molestation of dance student

डांस गुरु ने शिष्या से की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

Mon, 12 May 2014 10:03 PM IST
Updated Mon, 12 May 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
National award winner dance guru arrests for molestation of dance student

प्रसिद्ध नृत्य गुरु सैयद सलाहुद्दीन पाशा पर उनकी एक शिष्या ने छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सैयद सलाहुद्दीन पाशा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की मानें तो पीड़िता आरोपी डांसर की एनजीओ से जुड़ी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सलाहुद्दीन के उनकी पत्नी से भी संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं।

पत्नी ने भी लगाए संगीन आरोप

National award winner dance guru arrests for molestation of dance student

इस मामले के साथ ही डांस गुरु संबंधित एक और चौकाने वाला मामला सामने आया है। सलाहुद्दीन पत्नी के साथ एनजीओ चलाते हैं। पिछले कई दिनों से डांस गुरु के पत्नी के साथ रिश्ते बिगड़ गए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गत दिसंबर में सलाहुद्दीन की पत्नी ने पति पर मारपीट करने, अभद्र व्यवहार व कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे।

मामला चूंकि हाई प्रोफाइल था। पुलिस ने दोनों पति-पत्नी के बीच काउंसलिंग कराकर सुलह करा दी थी। तब पत्नी से माफी मांगते हुए भविष्य में कभी कोई बदसलूकी न करने की बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनजीओ में डांस सीखती हैं विकलांग लड़कियां

National award winner dance guru arrests for molestation of dance student

पुलिस के मुताबिक सलाहुद्दीन अपने परिवार के साथ आईपी एक्सटेंशन में रहते हैं। सलाहुद्दीन पत्नी के साथ एनजीओ चलाते हैं। इसमें कई अशक्त महिलाएं भी जुड़ी हैं।

इधर सलाहुद्दीन की पत्नी ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज होने के बाद पति के खिलाफ एक शिकायत दी। दोबारा उन्होंने अपने आरोपों को दोहराते हुए सलाहुद्दीन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

अपनी शिकायत में सलाहुद्दीन की पत्नी ने आरोप लगाए कि एनजीओ से जुड़ी महिलाओं पर बुरी नजर रखता है। उसने अशक्त महिलाओं से संबंध भी बना रखे हैं।

विज्ञापन

दिल्ली के मधु विहार थाने में मामला दर्ज

National award winner dance guru arrests for molestation of dance student

दिल्ली के मधु विहार थाने में सलाहुद्दीन की शिष्या की शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

संयुक्त आयुक्त संजय बेनीवाल ने बताया कि शिष्या की शिकायत पर छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पत्नी के आरोपों की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि नृत्य गुरु सलाहुद्दीन को कई राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed